Noida News: नोएडा गढ़ी शाहदरा गांव में छोटे भाई की बीवी को जेठ ने मारी गोली, छह महीने पहले जमानत पर आई थी बाहर

Brother in law shot younger brother's wife in Noida Garhi Shahdara village, came out on bail six months ago

Noida Crime News: छह महीने पहले एक महिला जमानत पर जब बाहर आकर ससुराल पहुंची तो जेठ ने उस पर गोली चला दी। महिला के पैर में गोली लगी। उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। गोली चलाने के बाद से आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया। यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के गढ़ी शाहदरा गांव की है।

एडीसीपी सेंट्रल डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि गढ़ी शहदरा गांव निवासी संजय भाटी अपने भाई अजीत भाटी के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर उसके छोटे भाई की पत्नी कविता ने दरवाजा खोला।

संजय ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियों से बचने के लिए कविता घर के अंदर भागी लेकिन संजय ने उसे 3 गोलियां मार दी। गोली लगने से कविता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

पति के गायब होने के आरोप में महिला गई थी जेल

एडीसीपी ने बताया कि कविता का पति अजीत भाटी जून माह वर्ष 2021 में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने कविता उसके बहनोई व किरायेदार कपिल, मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

परिजनों का आरोप था कि इन लोगों ने अजीत भाटी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस पूछताछ के दौरान कविता ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की थी लेकिन आज तक उसका शव पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

भाई के लापता होने से परेशान था जेठ


कविता करीब छह महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आई थी और अपने ससुराल गढ़ी शाहदरा में ही रह रही थी। संजय भाटी द्वारा अंजाम दी गई इस वारदात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अपने भाई के लापता होने से संजय काफी परेशान था। संजय गुरुग्राम में रहता है।

Share this story