अनुराग ठाकुर नोएडा में बोले- 'पहले यूपी में माफिया शूट करते थे, अब शूटिंग हो रही है',

Noida News: नोएडा सेक्टर- 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में सूचना प्रसारण और युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक पंकज सिंह, सांसद महेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने शिरकत की है, जहां यूपी की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा- "यूपी में शानदार और दमदार सरकार आई है। सरकार बदलने से सोच बदली है। पहले माफिया शूट करते थे। अब शूटिंग हो रही। पहले माफियाओं का दंगा होता था। अब खिलाड़ियों का दंगल हो रहा है।"
खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर हो रहा है तैयार: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री ने अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा- खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बन जाता है, लेकिन अगर खिलाड़ी ही नहीं आएंगे तो यह किसी काम का नहीं रहेगा। सांसद ने बढ़िया कार्यक्रम कराया है। जहा 2014 में कांग्रेस की सरकार में 934 करोड़ रूपये का खेल का बजट था। भाजपा सरकार में तीन हजार करोड़ से अधिक का बजट है। खेलों इंडिया के लिए प्रधानमंत्री ने 3200 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। खेलो इंडिया में 15 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे।
उन्होंने आगे कहा- सरकार खिलाड़ियों को बहुत अधिक सुविधाएं दे रही। पहले की सरकार यह नहीं कर रहीं। अब यह हो रहा है। इसी का नतीजा है कि ओलिंपिक, पैरा ओलिंपिक, थामस कप, कॉमन वेल्थ गेम्स में खिलाड़ी पदक जीत रहे। भारत की बेटियां विश्व में पदक जीत रहीं। दिव्यांग खिलाड़ी ने भी रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। योगी सरकार ने नकदी देकर देश भर के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का काम किया। मई में उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन होगा। गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने जिले के नाम को रोशन करने का काम किया था। नोएडा में इंटर नेशनल एयरपोर्ट आने के बाद विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया हो रही।
यूपी में आई है शानदार सरकार: केंद्रीय मंत्री
आज यूपी में शानदार और दमदार सरकार आई है। सरकार बदलने से सोच बदली है। पहले माफिया शूट करते थे। अब शूटिंग हो रही। पहले माफियाओं का दल दल था। अब खिलाड़ियों का दंगल हो रहा है। खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में बेटियों ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। पंकज सिंह को साइकिल फेडरेशन का अध्यक्ष बनने पर बधाई। सांसद खेल स्पर्धा के शुभारंभ की बढ़ाई।
वहीं, नोएडा के सांसद डा.महेश शर्मा ने बोला- कर्म भूमि के सम्मानित साथियों का अभिनंदन करता हूं। डा.महेश शर्मा , सांसद: कर्म भूमि के सम्मानित साथियों का अभिनंदन करता हूं। राहुल गांधी की संसद सदस्यता बिना पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि आज भी अनुराग ठाकुर ने कहा है कि माफी तो मांगनी होगी।
नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने अपने संबोधन में कहा- कार्यकर्ताओं व नौजवानों का उत्साह देखने लायक है। विश्व में देश का तिरंगा ऊंचा करना व राष्ट्र गान के गायन एक खिलाड़ी दे सकता है।
भारत माता की जय के लगे नारे
कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारों से पूरा हॉल गूंज उठा। साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई है।