Noida News: अखिलेश यादव ने नोएडा में बीजेपी को महंगाई और जतीय जनगणना के मुद्दे पर घेरा

Noida News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav in Noida) ने नोएडा में बीजेपी को महंगाई और जतीय जनगणना के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा-मैं विधानसभा का सत्र छोड़कर आया हूं। राज्यपाल का अभिभाषण भी आपने सुना और पढ़ा होगा। बीजेपी वाले जाने कहां से रटकर आ गए हैं वन ट्रिलियन इकोनॉमी। सीएम से लेकर नेताओं से पूछे कि कैसे? मैं नहीं समझता हूं कि ये हो सकता है। जापान, अर्जेटिना, अमेरिका, न जाने कहां-कहां गए। हमें लगा कुछ लाएंगे। अभी पता चला कि न वो कुछ लेने गए थे, न देने। वो सिर्फ निमंत्रण देने गए थे।
अखिलेश ने कहा कि सच्चाई तो ये है कि कोट-सूट किसी को पहने दे लिया, उससे भी एमओयू करवा लिया। मुझे खुशी है कि इस मंच पर कोई ऐसा नहीं है, जिससे ये लोग एमओयू करवा ले। सूट-बूट वाला भीड़ में भी कोई नहीं है। बच के रहो, बीजेपी वालों से क्या जाने एक एमओयू आपसे ही करवा लें।
दूध, दाल और तेल देखों कितना महंगा, बीजेपी वालों के लिए ये मुद्दा नहीं
ये न धान की कीमत दे पाए। जो आलू पैदा हुआ, न उसकी कीमत दे पाए है। जो भी किसान पैदा कर रहा है। वो घाटे में जा रहा है। किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं हुई। नोएडा में इसलिए कह रहा हूं क्योंकि कि इतनी महंगी मैं नहीं समझता हूं कि किसी ने देखी होगी। बताओ नोएडा वालो....। भीड़ से आवाज आई कि नहीं देखी। आज बताओ चावल की कीमत क्या है? राजकुमार भाटी आप बताओ?
डिपार्टमेंट बता रहा है कि 31 रुपए किलो है। आटा बताओ, तूर दाल कितने की हो गई। सरकार वाले 100 रुपए की बता रहे हैं। मूंग, उड़द और मूगफली का तेल क्या हिसाब बिक रहा है। तेल में पॉम ऑयल मिला रहे है, ख्याल रखना। ये भी गड़बड़ है। जो खाए, वो बीमार हो जाता है। आलू और टमाटर क्या हिसाब है। बताओ 1 लीटर दूध कितने का मिल रहा है। अभी आपने देखा होगा कि अमूल ने 3 रुपए लीटर बढ़ा दिया, सभी कंपनियों ने कीमत बढ़ा दी। आपमें अधिकांश लोग दूध खरीद रहे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के लोगों के लिए महंगाई कोई मुद्दा नहीं है।
#अखिलेश यादव #नोएडा पहुंचे, गांव वाजिदपुर में मूर्ति का किया अनावरण#Noida #AkhileshYadav pic.twitter.com/ILysGR1w8t
— city andolan (@city_andolan) February 24, 2023
बीजेपी वालों ने छुटभैया नेता आगे कर रहे, उनकी मत सुनना
बीजेपी के लोग कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। हमने एक नया सवाल उठाया है जातीय जनगणना का। बीजेपी वाले छुटभैया नेताओं को आगे कर रहे हैं। लेकिन हम उनकी नहीं सुनेंगे। अब वो गांव हजरतपुर वाजिदपुर में स्व. राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं। इसके बाद करीब 1 बजे कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव का माहौल बना गए अखिलेश
अखिलेश पहले लखनऊ से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद यहां से नोएडा आए। करीब 12 बजे गांव हजरत पुर वाजिदपुर सेक्टर-63 में स्वर्गीय राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तय की।
इससे पहले 27 अगस्त को अखिलेश यादव नोएडा आए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम गांव गढ़ी चौखंडी में था। यहां पर भरत यादव के पिता की मूर्ति का अनावरण किया था। उसके बाद सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी के घर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बार अपने दौरे के दौरान अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।