गौतमबुद्ध नगर में 2 जनवरी तक धारा-144:नौ दिसंबर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, ड्रोन और शूटिंग पर रोक

गौतमबुद्ध नगर  में 2 जनवरी तक धारा-144:नौ दिसंबर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, ड्रोन और शूटिंग पर रोक

आगामी त्योहारों को देखते हुए नोएडा में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी है। धारा 2 जनवरी तक लागू रहेगी। इस दौरान दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति जुलूस नहीं निकाला जाएगा। 5 या इससे अधिक व्यक्तियों का समूह नहीं बनाया जायेगा। सरकारी संस्थानों के आसपास ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी या शूटिंग नहीं की जायेगी। धार्मिक स्थानों पर पर धार्मिक पोस्टर वगैरह नहीं लगाए जाएंगे।

लॉ एंड ऑर्डर व शांति व्यवस्था कायम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। धारा-144 का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नौ दिसंबर को नोएडा से शुरू होगी। इसके अलावा निकाय चुनाव और 25 दिसंबर को क्रिसमस व अन्य त्योहार है। इस दौरान सभी इमरजेंसी सेवाएं व ड्यूटी रत पुलिसकर्मी या अर्ध सैनिक बल पर प्रतिबंध लागू नही रहेंगे।

बता दे नोएडा पुलिस आयुक्त के निर्देशन में लगातार सड़कों, मॉल्स, होटल बार्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लां एंड आर्डर की स्थिति को बनाए रखा जा सके। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से शाम को बाजारों में पैदल गश्त की जा रही है। वहीं संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

Share this story