Noida : मानसिक तनाव के चलते महिला डॉक्टर ने पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Noida News: नोएडा की सेक्टर-62 की एक सोसायटी में एक महिला ने पांचवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति गृह मंत्रालय में है। महिला पेशे से पीएचडी की हुई है। बताया गया कि विगत पांच साल से वे डिप्रेशन की शिकार थी उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर-62 के इरोज अपार्टमेंट में शबा सिद्दकी अपने पति ओबिद सिद्दीकी के साथ रहती थी। दोनों अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। जिस समय महिला ने कूदकर आत्महत्या की पती सो रहे थे। त्रिवेदी ने बताया कि गंभीर हालत में शबा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतका पेशे से पीएचडी थी।
शबा के पति ओबिद सिद्दीकी गृह मंत्रालय में नौकरी करते हैं। इस मामले में कोई शिकायत आती है तो जांच की जाएगी। हालांकि उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 45 साल थी। शादी के करीब 15 साल हो चुके है। बता दे शहर में हाइराइज इमारतों से कूदकर जान देने के मामले बढ़े है। इससे पहले भी कई महिलाएं हाईराइज इमारत से कूदकर जान दे चुकी है।