Meerut News: मेरठ में अज्ञात महिला का बोरे में न्यूड शव मिलने से हड़कंप, बोरे में शव फेंकता युवक CCTV में कैद

Meerut Crime News: मेरठ में रविवार सुबह कॉलोनी में महिला की लाश बोरे में मिली। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके चेहरे पर कटे के निशान मिले हैं। नाक से भी खून बहा है। उसकी उम्र करीब 30 साल है। बोरे के पास 500 रुपए की एक नोट भी मिली है। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है।खरखौदा थाना क्षेत्र की यह घटना है।
बोरे में बंद लाश आखिर किसकी है? लाश कहां से लाई गई? किसने हत्या की? हत्या की वजह क्या है? इसकी तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। फिलहाल पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर सबूत जुटाने में लगी है।
घटना का एक CCTV भी सामने आया है। इसमें हत्यारा सिर पर बोरे में भरकर लाश लेकर जाता दिख रहा है। वह काफी देर तक लाश को ठिकाने लगाने के लिए कॉलोनी में ही घूमता रहा। फिर एक गली में लाश को फेंक कर भाग गया।
ये भी पढ़ें: Meerut News: मेरठ में ट्रक ने बारात से लौट रही घोड़ा बग्गी को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
राहगीरों ने देखा बोरे में शव
खरखौदा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 7 बजे के आस-पास बोरे में महिला का शव मिला। खरखौदा के जमनानगर में गैस गोदाम वाली गली के बाहर आते-जाते लोगों ने एक बोरा देखा। बड़ा बोरा अचानक सड़क किनारे पड़ा देखकर लोगों को शक हुआ कि इसमें क्या है? देखा तो उसमें लाश थी। तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी गई।
#Meerut : #मेरठ में अज्ञात महिला का #बोरे में #शव मिलने से हड़कंप, बोरे में शव फेंकता युवक CCTV में कैद@meerutpolice @adgzonemeerut pic.twitter.com/W4H3Dq0mdH
— city andolan (@city_andolan) February 12, 2023
मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला। शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें हत्यारा दिख रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने रात को महिला की हत्या की होगी। महिला के गले पर भी निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस का मानना है कि आरोपी आस-पास का रहने वाला है। इसलिए पुलिस कॉलोनी के लोगों से पूछताछ कर रही है।