मेरठ में बदमाशों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, राहगीर को लगी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Miscreants opened fire in Meerut, shot at a passer-by, admitted to district hospital in critical condition

Meerut Crime News: मेरठ में पति-पत्नी की मारपीट के दौरान अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली सब्जी लेकर आ रहे खुशहालनगर निवासी राहगीर के गुप्तांग में जा लगी। जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में राहगीर को जिला अस्पताल में भर्ती करा कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लेने के बाद आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।

मामला शुक्रवार देर रात्रि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित खुशहालनगर का है। खुशहालनगर निवासी आदिल पुत्र अनीश का पत्नी से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते आदिल की पत्नी सानिया अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे आदिल की पत्नी सानिया अपने मयके पक्ष के लोगों के साथ कार से खुशहालनगर पहुंची। आदिल से भिड़ गई। इस दौरान आदिल ने पत्नी सानिया की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि तभी महिला के साथ आए कार सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

गोली लगने से राहगीर हुआ गंभीर रूप से घायल

एक गोली सब्जी लेकर आ रहे खुशहालनगर निवासी राहगीर साबिर पुत्र जमील के गुप्तांग में लग गई। गोली लगने से साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस ने गंभीर हालत में घायल साबिर को जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने लगी। आरोपियों के बारे में जानकारी न मिलने पर पुलिस ने आदिल को हिरासत में लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लेकर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए साबिर की साली रेशमा का कहना है कि पति पत्नी में मारपीट होने के दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसी दौरान एक गोली उसके जीजा साबिर को जा लगी। घायल की साली से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आदिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Share this story