Meerut News: मेरठ में बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से बच्ची की मौत, 2 बच्चों की हालत गंभीर; जिला अस्पताल में भर्ती

मेरठ में बड़ा हादसा,  मकान का छज्जा गिरने से बच्ची की मौत, 2 बच्चों की हालत गंभीर; जिला अस्पताल में भर्ती

Meerut News: मेरठ में गुरुवार दोपहर 3 बजे पुराने शहर में एक मकान का छज्जा गिरने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई है। दो बच्चे गंभीर घायल हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के नक्कार चाल गुद़ड़ी बाजार में हाजी अनवार का पुराना मकान है।

दोपहर को मकान में बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक से बच्चों पर छज्जा गिर गया और बच्चे उसके नीचे दब गए। छज्जे के नीचे दबने से 12 साल की नाजिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 4 साल की आयत और 9 साल की आदिल की हालत गंभीर है। दोनों का मेरठ के जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।

चॉकलेट लेने जा रहे थे बच्चे
बताया जा रहा है कि यह मकान लगभग 100 साल पुराना है। मकान के नीचे से दोपहर को तीनों बच्चे दुकान से चॉकलेट लेने जा रहे थे। तभी अचानक छज्जा गिर गया। बच्चे छज्जे के नीचे दब गए। बच्चों के दबते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने फौरन मलबा हटाकर बच्चों को निकाला।

एक बच्ची की मौत हो गई। लड़के का सिर फटा हुआ है उसके पैर में भी चोट है और उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मकान भाईयों की हिस्सेदारी में है। अबरार के हिस्से के मकान का छज्जा गिरा और हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मकान काफी दिन से बंद पड़ा था।

बच्चे का फट गया सिर


जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों के परिजन बच्चों को लेकर आए थे। नाजिया की मौत हो चुकी थी। हम्जा नामक जो बच्चा है उसको काफी चोटें हैं, सिर में भी चोट है बच्चे का सिर फट चुका है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया है। छज्जा गिरने की घटना से बच्चों को चोटें लगना परिजनों ने बताया था।

एक ही परिवार के हैं बच्चे


मोहल्ले में रहने वाले चौधरी हाजी इकबाल ने बताया कि मकान पुराना है अचानक बच्चों के ऊपर गिर गया। बच्चों की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को भी सूचना दी है। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। दो राहगीर भी घायल हुए हैं पुलिस उनकी शिनाख्त कर रही है।

मौके पर थाना पुलिस के साथ एसपी क्राइम अनित कुमार पहुंचे

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि गुदड़ी बाजार क्षेत्र में छज्जा गिरा है। एक बच्ची 12 साल की उम्र थी उसकी मौत हो चुकी है। हाजी अनवार का मकान है। वहां भी पूछताछ की जाएगी। आखिर घटना कैसे हुई। 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल है। जर्जर इमारतों के लिए नगर निगम से वार्ता कर उचित कदम उठाया जाएगा।

Share this story