Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में करंट लगने से युवक की मौत, घर बनाते समय हुआ हादसा, ऊपर की मंजिल से नीचे गिरा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में मकान में काम करते समय मजदूर को करंट लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में लोगों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार के लोगों को सूचित कर दिया गया है।
परिवार के लोगों को दी गई सूचना
दादरी कस्बे में अलीगढ़ थाना बरेला गांव सूरजपुर निवासी अवधेश मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। तभी अचानक अवधेश को करंट लग गया। जिसके बाद वह ऊपर की मंजिल से जमीन पर नीचे गिर गया। लोगों ने घायल अवस्था में उसको दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर दादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है।
इलाज के दौरान मृत बता दिया
दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया, रिठौरी निवासी मनोज का दादरी में जारचा रोड पर मकान का काम चल रहा है। जिसमें शुक्रवार को अवधेश मजदूरी का काम कर रहा था। काम करते समय अवधेश को अचानक बिजली का करंट लग गया।
जिससे वह एक मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में अवधेश को दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोग ले गए थे अस्पताल
मकान पर काम कर रहे अन्य लोगों ने बताया, अवधेश अलीगढ़ का रहने वाला था। वह रोजाना मजदूरी करने दादरी आता था। शुक्रवार को जब वह मकान की पहली मंजिल पर काम कर रहा था तभी अचानक बिजली के तार से उसे करंट लग गया। जिससे वह घायल होकर नीचे जमीन पर जा गिरा। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरा और अवधेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नोएडा भेज दिया। वहीं अवधेश के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दे दी गई है।