Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, टेलीग्राम एप और डार्डवेब के जरिये बेचता था नशीला पदार्थ, हास्टल के छात्र थे ग्राहक

Nigerian smuggler arrested in Greater Noida: Used to sell drugs through Telegram app and Dardweb, hostel students were customers

Greater Noida Crime News:ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया। यह नाइजीरिया मादक पदार्थों की ऑनलाइन तस्करी किया करता था। जिसके गिरोह के सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है] लेकिन इसकी काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा भी बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने स्कूल कॉलेज के छात्रों को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक नाइजीरियन तस्कर को नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की थी तो पता चला कि वह यह गांजा और अन्य नशीला पदार्थ टेलीग्राम और डार्क वेब के जरिए अपने एक नाइजीरियन मूल के साथी से खरीदा था। फिर उसके बाद उसको नोएडा ,ग्रेटर नोएडा के कॉलेज यूनिवर्सिटी के छात्रों को सप्लाई किया करता था। पुलिस ने तब नाइजीरिया के ही Sixtus okuma को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही उसकी इस काम में मदद करने वाले कुछ और लोगों को भी जेल भेजा गया था।

तस्कर के बताए गए नाइजीरियन मूल के तस्कर JOSEPH IFEANYI की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मंगलवार को नॉलेज पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि वह गांजे की तस्करी करने के लिए एक होटल में आया हुआ है। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को क्यूब होटल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।

आरोपी नाइजीरिया का रहने वाला है, लेकिन यह बसंत कुंज दिल्ली में रह रहा था। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नाइजीरियन मूल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह ऑनलाइन गांजे की सप्लाई किया करता था। इसकी पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी। इसके साथी ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल और कॉलेज के छात्रों को मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी के पास से बरामद माल।
 

Share this story