Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने अपने पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोटकर पति की हत्या कर दी थी। अभी आरोपी प्रेमी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
सूरजपुर थाना पुलिस ने नीतू को संडे मार्केट वाली गली देवला से गिरफ्तार किया है। नीतू मूल रूप से बदायूं की रहने वाली है, लेकिन फिलहाल वह देवला में रह रही थी। उसे अपने पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। नीरेश अपनी पत्नी नीतू और बच्चों के साथ में देवला गांव में किराए पर रहता था। वह मूल रूप से बंदायू का रहने वाला था। वहीं बदायूं के रहना वाला सतपाल अपनी पत्नी के साथ इनके पड़ोस में रहता था।
सतपाल के नीरेश की पत्नी नीतू के साथ प्रेम संबंध हो गए। नीतू ने प्रेमी सतपाल को पति से पांच लाख रुपये उधार दिलवा दिए। उन पैसों को उसका पति उससे वापस मांग रहा था। साथ ही उसे उसकी पत्नी और सतपाल के अवैध संबंध के बारे में भी पता चल गया था, उसका वह विरोध करने लगा। रास्ते से पति को हटाने के लिए नीतू ने योजना बनाई और अपने प्रेमी के साथ मिलकर 12 फरवरी की रात को उसके साथ मारपीट की और फिर गला घोट कर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद उसकी पत्नी शव को लेकर बंदायू चली चली गई। घरवालों को बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है, लेकिन घर वालों को शक हो गया। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। उसके बाद पोस्टमार्टम हुआ और फिर सूरजपुर पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। मृतक के परिजनों ने सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका प्रेमी अभी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।