Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार, मृतक की पत्नी और अपने पति के साथ मिलकर रची थी साजिश, गला घोटकर मारा था

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार, मृतक की पत्नी और अपने पति के साथ मिलकर रची थी साजिश, गला घोटकर मारा था

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने मृतक की पत्नी और अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। उसके बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सूरजपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला पुष्पा (Puspa Arrest) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को देवला गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने मृतक की पत्नी और अपने पति के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी थी और उसके बाद फरार हो गई थी। इस मामले में महिला का पति अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

बदायूं की रहने वाली है महिला


आरोपी महिला मूल रूप से जनपद बदायूं की रहने वाली है। जो अपने पति सतपाल के साथ ग्राम देवला सूरजपुर स्थित रिषिपाल भाटी के मकान में किराये पर रहती थी। महिला के पति सतपाल के मृतक नीरेश की पत्नी नीतू के साथ अवैध सम्बन्ध थे। नीतू भी अपने पति व बच्चो के साथ रिषिपाल भाटी के दूसरे मकान मे आस पास ही किराये पर रहती थी। मृतक नीरेश से सतपाल ने 05 लाख रुपये उधार ले रखे थे। नीरेश द्वारा सतपाल व नीतू के अवैध सबंध का विरोध करने व उधार दिये गये रुपयों की मांग करने के कारण 12 फरवरी की रात्रि में पुष्पा ने अपने पति सतपाल व नीरेश की पत्नी नीतू के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से नीरेश की मारपीट कर गला घोटकर हत्या कर दी थी।

जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया


इस मामले में मृतक की पत्नी नीतू को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि आरोपी महिला का पति अभी भी इस मामले में फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही उस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this story