Greater Noida News: ग्रेनो में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने निकाला मार्च, भ्रष्टाचार पर जताया विरोध, समान शिक्षा और समान चिकित्सा कानून की मांग

Corruption Free India organization took out march in Greno, expressed protest against corruption, demand for equal education and equal medical law

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के मोजर बेयर गोल चक्कर से जिला मुख्यालय सूरजपुर तक पैदल मार्च निकाला गया। करप्शन फ्री इंडिया (corruption free india) संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार का विरोध जताया।

भगत सिंह बलिदान दिवस पर पैदल मार्च निकालकर प्रदेश में सामान शिक्षा समान और चिकित्सा कानून बनवाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र सौंपा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि प्रदेश में निजी स्कूल और निजी अस्पतालों में आम जनमानस के साथ लूट मचा रखी है, जिसके विरोध में भगत सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।

डीएम तक के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें


भगत सिंह बलिदान दिवस पर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार से मांग की है कि भारत को भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है तो प्रदेश में सामान शिक्षा एवं सामान चिकित्सा कानून तत्काल बनाया जाए। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि समान शिक्षा, चिकित्सा कानून बनने पर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में चपरासी से लेकर जिलाधिकारी तक के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें।

सरकारी विभागों की सुधरेगी स्थिति


यहां देश के गरीब किसान मजदूरों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार में विधायक मंत्रियों के चिकित्सा भत्ता तत्काल बंद किए जाए। चिकित्सा के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार को सांसद विधायक मंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिवार जनों का इलाज भी उनके क्षेत्र में आने वाले सरकारी अस्पतालों में होना चाहिए। ताकि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों एवं सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहतर हो सके।

बैनर और पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन
उन्होंने कहा अगर यह कानून जल्द नहीं बना तो आंदोलन प्रदेश के 75 जिलों में किया जाएगा। इस दौरान हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए लोगों ने पैदल मार्च किया। इस पैदल मार्च में करप्शन फ्री इंडिया के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को लेकर पहले से ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।

Share this story