Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या में फरार पति गिरफ्तार, ससुरालीजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया, तंग आकर महिला ने की थी खुदकुशी

Absconding husband arrested for dowry murder in Greater Noida: In-laws tortured for dowry, fed up, woman committed suicide

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा  में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार हो गया है। ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पति और उसके परिजनों ने दहेज ज्यादा ना मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया। इसी से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से ही सभी ससुरालीजन फरार हो गए।

दरसअल, थाना बीटा-2 पुलिस ने दहेज हत्या में मामले में फरार आरोपी पति उदयवीर को पी 3 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। यह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। यहां पर अपने परिवार के साथ चाई 3 में रहता था। करीब ढाई माह उदयवीर की शादी हुई थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के दिन से ही उदयवीर व उसके परिवारीजन बेटी के ऊपर अतिरिक्त दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसका पति व उसके परिजनों उसको प्रताड़ित करते थे। लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने बीती 12 फरवरी को पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली गई थी।

(ग्रेटर नोएडा क्राइम न्यूज़ ) 
 

इस घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता ने पति उदयवीर व उसके परिजन के खिलाफ 15 फरवरी को बीटा 2 थाने पर दहेज हत्या की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। बीटा टू थाना प्रभारी ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this story