ग्रेटर नोएडा में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार,1.6 किलो गांजा और 65000 रुपए बरामद

Female ganja smuggler arrested in Greater Noida, 1.6 kg ganja and Rs 65000 recovered

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की नॉलेज पार्क थाना पुलिस (Knowledge Park Thana) ने एक महिला गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई महिला घर पर अवैध रूप से गांजा बेचा करती थी। शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह नशेड़ियों को गांजा बेच रही थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के कोंडली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें एक महिला के घर के बाहर लंबी कतार लगी हुई थी और सभी लोग हाथ में पैसा लेकर गांजे की खरीदारी कर रहे थे। उसी में से एक शख्स ने वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में महिला अवैध रूप से लोगों को गांजा बेच रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुट गई।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई


​​​​महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाली महिला सोलिना बीवी को गिरफ्तार कर लिया है जोकि मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 के कुंडली में रहकर गांजे की तस्करी किया करती थी। इसके कब्जे से पुलिस ने 1.6 किलो गांजा और 65000 रुपए बरामद किए गए हैं। गांजे को तोलने के लिए रखे गए इलेक्ट्रॉनिक तराजू को भी पुलिस ने बरामद किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज


नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा गांजा बेचने का वीडियो वायरल हुआ था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से नगदी और गांजा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this story