गाजियाबाद में BJP पार्षद के बर्थडे में फायरिंग, VIDEO:कार के बोनट पर काटे केक, फिर पिस्टल लहराकर चलाई गोली; केस दर्ज

गाजियाबाद में BJP पार्षद ने सोमवार रात को रोड पर कार खड़ी करके बोनट पर केक काटे। इस दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच जारी है।
16 जनवरी को BJP पार्षद ने बर्थडे किया सेलिब्रेट
करीब सवा मिनट के इस वीडियो में सफेद रंग की कार गली में खड़ी हुई दिखाई दे रही है। कार के बोनट पर तीन केक रखे हैं। उन्हें काटा जा रहा है। इस दौरान नीली शर्ट पहने एक युवक कमर में बंधी पिस्टल निकालता है। उसके बाद हवाई फायरिंग करने लगता है। इस दौरान साथ में खड़े दोस्त उससे कहते हैं कि जरा संभलकर, साइड में दीवार है।
कार की बोनट पर 3 केक रखे गए हैं। उन्हें बारी-बारी से काटा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि 16 जनवरी को साहिबाबाद गांव के BJP पार्षद हिमांशु चौधरी का बर्थडे था। जिसके उपलक्ष्य में स्ट्रीट पार्टी आयोजित की गई थी। इस वीडियो को हिमांशु चौधरी ने फेसबुक लाइव किया था। हालांकि पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद BJP पार्षद ने अपने फेसबुक से वीडियो डिलीट कर दिया।
इसी दौरान एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता है। उसके साथी उसे बीच में टोकने हुए दिखाई देते हैं।
वीडियो के आधार पर केस दर्ज
साहिबाबाद एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया, 'आज एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग का है। इस संबंध में जांच पड़ताल की गई तो ये बर्थडे सेलिब्रेशन लिंक रोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद गांव का है। इस संबंध में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।'
ये तस्वीर साहिबाबाद गांव के भाजपा पार्षद हिमांशु चौधरी का है। 16 जनवरी को उनका बर्थडे था।
कार के बोनट पर केक काटना बना शगल
गाजियाबाद में कार के बोनट पर केक काटना अब शगल बन गया है। बीते कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। 10 दिसंबर को एलिवेटेड रोड पर कार खड़ी करके तीन युवक-युवतियों ने बोनट पर केक काटा और फिर डांस किया। पुलिस ने इस मामले में तीनों को अरेस्ट किया था। इससे पहले 25 सितंबर 2022 को इसी रोड पर बोनट पर केक काटने वाले 4 युवक पकड़े गए थे। 17 सितंबर 2022 को भी दो लड़कों ने कार के बोनट पर केक काटकर हुड़दंग मचाया था। पुलिस ने न केवल मुकदमा, बल्कि गिरफ्तारी भी की थी।
गाजियाबाद में @BJP4India पार्षद के जन्मदिन पर हवाई फायरिंग की गई' बर्थडे सेलिब्रेशन को हिमांशु चौधरी ने फेसबुक लाइव किया'
— Komal karanwal (@Komalkaranwal_) January 17, 2023
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हवाई फायरिंग की गई' लिंक रोड के साहिबाबाद गांव से पार्षद है हिमांशु चौधरी. @ghaziabadpolice @ASP4UP pic.twitter.com/3tgoFgw0Sl