दिल्ली के साकेत कोर्ट में गोलीबारी का LIVE वीडियो

Delhi News: दिल्ली के साकेत कोर्ट (Saket Court Firing Video) में शुक्रवार सुबह उस समय चीख पुकार मच गई जब वहां अचानक एक महिला एक शख्स गोली दागने लगा। वकील के वेश में हाथ में पिस्टल लिए शख्स ने अपनी महिला पर चार राउंड फायर किए। गोली लगने के बाद भी महिला भगती रही और हमलावर उसके पीछे दौड़ते हुए गोली मारता रहा। इस दौरान पूरे कोर्ट परिसर में चीख पुकार मच गई।
राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी इलाके में साकेत कोर्ट नंबर-3 के बाहर शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे एम्स रेफर कर दिया गया। अब घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। महिला ने आरोपी से पैसे डबल करने का लालच देकर पैसे लिए थे।
दिल्ली के #साकेत_कोर्ट में शुक्रवार सुबह उस समय चीख पुकार मच गई जब वहां अचानक एक महिला एक शख्स गोली दागने लगा#saketcourtfiring #VideoViral pic.twitter.com/GmunaxWBGU
— city andolan (@city_andolan) April 21, 2023
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि हमलावर वकील है। उन्होंने कहा,'दिसंबर में FIR दर्ज हुई थी जिसमें आज की घटना की पीड़िता आरोपी है। महिला ने पैसों को दोगुना करने का वादा करके (गोली मारने वाले से) पैसे लिए थे, उसी मामले को लेकर ये दोनों कोर्ट आए थे। इस महिला पर धोखाधड़ी के और भी मामले चल रहे हैं। पुरुष यहां काफी समय से वकील था और वह घटना के समय अपनी यूनिफॉर्म में था।'