MCD रिजल्ट के बाद AAP में शामिल हुए 3 कांग्रेसी, फिर 'माफी' मांगकर की 'घर वापसी'

3 Congressmen joined AAP after MCD result, then 'returned home' by apologizing

Delhi News: शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले दो पार्षदों समेत तीन नेताओं  की कांग्रेस ने घर वापसी करवा ली है। देर रात कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी अली मेहंदी ने वीडियो जारी कांग्रेस पार्टी से गलती मानी और कहा वो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता थे, हैं और रहेंगे। अली मेहंदी के साथ पार्टी छोड़ कर गई दो पार्षदों ने भी कांग्रेस में वापसी कर ली है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि आप ने उनके पार्षदों को बरगला कर पार्टी जॉइन करवाई है। भारतीय जनता पार्टी पर अपने पार्षदों को तोड़ने का आरोप लगाने वाली आप कांग्रेस के दो पार्षदों को तोड़ने में सफल हुई थी।

दोनों महिला पार्षदों की भी हुई घर वापसी


पार्टी छोड़कर आप में शामिल हुईं कांग्रेस की दोनों पार्षदों ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। बृजपुरी से पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद से पार्षद सबीला बेगम ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। शुक्रवार को दोनों पार्षदों समेत 300 वोटों से पार्षद चुनाव हारे एक और कांग्रेस ने भी पार्टी में अपनी वापसी का ऐलान किया है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की उपस्थिति में हुई घर वापसी


पार्टी छोड़कर गए पार्षदों की घर वापसी कराने में महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। देर रात इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस नेता अली मेहंदी को बुके भेंट कर कांग्रेस पार्टी में फिर से स्वागत किया। कांग्रेस सांसद ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने कांग्रेस पार्षदों को बरगला कर अपनी पार्टी में शामिल करवाया था।

Share this story